दालमंडी क्षेत्र में 625 किलोग्राम और नया चौक स्थित एक दुकान से 55 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद किया

दालमंडी क्षेत्र में 625 किलोग्राम और नया चौक स्थित एक दुकान से 55 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद किया

वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में अवैध पटाखा बेचने और स्टॉक करने वाले कारोबारियों के खिलाफ चौक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना क्षेत्र के दो इलाको मे पुलिस ने ताबड़तोड़ छापा मार कर हौज कटोरा पत्थर गली में स्थित एक मकान से 625 किलोग्राम और नया चौक स्थित एक दुकान से 55 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद किया गया। इस संबंध में एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक ने बताया कि दालमंडी इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से पटाखा स्टोर करने वाले दो दुकानदार युसूफ खान उर्फ रिज्जू पुत्र सुजात खान और इरफान खान पुत्र असलम खान को गिरफ्तार कर मौके से कुल 680 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद हुआ है। उन्होंने कहा है कि अवैध रूप से पटाखा का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान दीवाली तक जारी रहेगा। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे चौक इंस्पेक्टर विमल कुमार मिश्रा, दालमंडी चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह, प्रशि.उनि. मनीष सिंह, उनि. आलोक कुमार यादव, हे.का. अमरेंद्र सिंह, का. अरविंद कुमार यादव, का. भोलू खरवार, का. चंदन पांडेय शामिल रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   तमन्ना भाटिया पर लटकी ED की तलवार, महादेव बेटिंग ऐप मामले में गुवाहाटी में पूछताछ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *