अयोध्या में आज से भव्य दीपोत्सव की शुरुआत, सरयू किनारे 28 लाख दीपों से जगमाएगी रामनगरी

अयोध्या में आज से भव्य दीपोत्सव की शुरुआत, सरयू किनारे 28 लाख दीपों से जगमाएगी रामनगरी

अयोध्या (जनवार्ता)। श्रीराम की नगरी में आज से तीन दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। सरयू तट पर 28 लाख दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। घाटों से लेकर गलियों तक अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिरों की घंटियां, फूलों की वर्षा और दीपों की श्रृंखला ने पूरे शहर को आध्यात्मिक आभा से भर दिया है।

rajeshswari

विदेशी कलाकारों की रामलीला आकर्षण का केंद्र होगी। 18 और 19 अक्टूबर को रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के कलाकार विभिन्न भाषाओं में रामकथा का मंचन करेंगे। लेज़र शो, ड्रोन शो और प्रोजेक्शन मैपिंग के माध्यम से रामकथा के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत रूप दिया जाएगा।

रामकथा पार्क, तुलसी उद्यान, बड़ी देवकाली और गुप्तार घाट सहित 11 मंचों पर 2000 से अधिक कलाकार भक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां देंगे।

दीपोत्सव के वर्षवार आंकड़े:

2017 – 1.71 लाख दीप
2018 – 3.01 लाख दीप
2019 – 4.04 लाख दीप
2020 – 6.06 लाख दीप
2021 – 9.41 लाख दीप
2022 – 15.76 लाख दीप
2023 – 22.23 लाख दीप
2024 – 25.12 लाख दीप

इस वर्ष लक्ष्य – 28 लाख दीपों से नया विश्व रिकॉर्ड।

अयोध्या का दीपोत्सव अब सिर्फ आस्था का उत्सव नहीं, बल्कि संस्कृति, पर्यटन और तकनीक के समन्वय का वैश्विक उदाहरण बन चुका है।

इसे भी पढ़े   'भाव-विभोर करने वाला है प्राण-प्रतिष्ठा का क्षण,इसका हिस्सा बनना मेरा परम सौभाग्य'-PM मोदी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *