राम मंदिर दान मामले में वाराणसी कनेक्शन

राम मंदिर दान मामले में वाराणसी कनेक्शन

अयोध्या (जनवार्ता)। श्रीराम मंदिर में दानराशि में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान वाराणसी से जुड़ा अहम कनेक्शन सामने आया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार आठ आरोपियों में से छह वाराणसी की एक निजी सुरक्षा एजेंसी के पेरोल पर कार्यरत थे। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया, आउटसोर्सिंग व्यवस्था और नकदी प्रबंधन की भी जांच शुरू कर दी गई है।

rajeshswari


जांच में पता चला है कि वाराणसी की एजेंसी ने भारतीय स्टेट बैंक के लिए 19 कर्मचारियों की भर्ती कर अयोध्या में तैनात किया था। इन्हें मंदिर में मिलने वाले दान की गिनती और नकदी प्रबंधन का कार्य सौंपा गया था। एजेंसियों को आशंका है कि इनमें से कुछ कर्मचारी मुख्य आरोपियों के करीबी थे।


सूत्रों के मुताबिक, जिन कर्मचारियों की नियुक्ति हाउसकीपिंग के लिए हुई थी, उन्हें बाद में दानराशि की गिनती जैसे संवेदनशील कार्य में लगा दिया गया। अब जांच एजेंसियां भर्ती प्रक्रिया, कर्मचारियों के सत्यापन और उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की पूरी प्रक्रिया की पड़ताल कर रही हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में LIC के अफसर से धोखाधड़ी,पंद्रह लाख रुपए की हड़प
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *