यूपी की बड़ी खबरें: आजमगढ़ एनकाउंटर, मथुरा में RTI कार्यकर्ता पर हमला

यूपी की बड़ी खबरें: आजमगढ़ एनकाउंटर, मथुरा में RTI कार्यकर्ता पर हमला

आजमगढ़ (जनवार्ता): पवई थाना क्षेत्र में एकतरफा प्रेम में महिला पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

rajeshswari


पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घर में घुसकर महिला पर हमला किया था और फरार हो गया था। चेकिंग के दौरान घेराबंदी किए जाने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


मथुरा: फरह क्षेत्र में शुक्रवार रात RTI कार्यकर्ता पर कार सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि करीब तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उनकी बाइक में टक्कर मारी गई और सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा गया।
घायल RTI कार्यकर्ता ने अवैध खनन का वीडियो वायरल करने की रंजिश में हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े   सीएम ग्रिड योजना में लापरवाही पर तीन लाख का जुर्माना, नगर आयुक्त की सख्ती से मचा हड़कंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *