बलिया : शिक्षक लूट और हत्या कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक फरार

बलिया : शिक्षक लूट और हत्या कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक फरार

बलिया (जनवार्ता)। जिले के उभांव थाना क्षेत्र में हुई शिक्षक लूट और हत्या की सनसनीखेज वारदात का मुख्य आरोपी नितिश सिंह पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। देर रात खनदवा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस की गोली से आरोपी के पैर में चोट लगी। वहीं उसका साथी विकास सोनकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

rajeshswari

रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार आधी रात के बाद उभांव थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस इशारा अनदेखा कर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नितिश सिंह घायल होकर दबोच लिया गया जबकि उसका साथी फरार हो गया।

पुलिस पूछताछ में नितिश ने कबूल किया कि 16 सितम्बर को उसने अपने साथियों संग महिला अध्यापिका राधिका वर्मा से सोने की चेन छीनी थी। इसके बाद साहूपुर क्षेत्र में शिक्षक देवेंद्र प्रताप यादव और अध्यापिका कंचन सिंह को भी लूट का शिकार बनाया। विरोध करने पर देवेंद्र प्रताप यादव को गोली मार दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

गिरफ्तार आरोपी से लूटी गई बाइक, एक मोबाइल और ₹12,530 नगद बरामद किए गए हैं। घायल नितिश का इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस फरार आरोपी विकास सोनकर की तलाश में दबिश दे रही है।

इस वारदात ने पूरे बलिया और आसपास के जिलों को हिला दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा और किसी को भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े   मलाशय में रखकर शारजाह से लाया 633 ग्राम सोना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *