बलिया : किशोर हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में  गिरफ्तार

बलिया : किशोर हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में  गिरफ्तार

बलिया (जनवार्ता) । हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर कठही गांव में 15 वर्षीय किशोर रौनक उर्फ नक्की उर्फ रितेश यादव की क्रूर हत्या के मुख्य आरोपी मनोज यादव को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।

rajeshswari

एएसपी (दक्षिणी) कृपाशंकर ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 1 बजे हल्दी थाना पुलिस रात्रि गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर मुडाडीह-सोनवानी रोड पर हनुमान मंदिर से लगभग 300 मीटर पश्चिम पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान आरोपी मनोज यादव ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह 9 मार्च की रात रौनक यादव की हत्या कर फरार हो गया था। घटना हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम बबुआपुर में एक निजी नलकूप के पास चौकी पर हुई, जहां आरोपी ने किशोर के सिर पर ईंट से कई वार किए और चेहरा कुचलकर पहचान छिपाने की कोशिश की। शव गांव से करीब 100 मीटर दूर बगीचे में लहूलुहान हालत में मिला था। मृतक के पिता नंदजी यादव ने पुरानी रंजिश के आधार पर मनोज यादव के खिलाफ तहरीर दी थी। मृतक की मां सोनी देवी ने भी दो परिवारों पर संदेह जताया था।

पुलिस ने मंगलवार शाम को मामला दर्ज किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी सोनवानी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इसे भी पढ़े   Sonbhadra rape news - नाबालिग लड़की के साथ किया था दुष्कर्म,20 वर्ष कैद की कड़ी सजा

पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश, कॉल डिटेल और अन्य संभावित कारण शामिल हैं। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शांति व्यवस्था कायम है। इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच तेजी से चल रही है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *