चंदौली : पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

चंदौली : पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

चंदौली (जनवार्ता)। अलीनगर थाना क्षेत्र के बरहुली गांव में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान किशन गिरी के रूप में हुई है।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले किशन का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी। इसी तनाव के चलते शनिवार की सुबह किशन ने अपने घर के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर गमचे के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी।

घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर अलीनगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   शराब के नशे में सिपाही पर ग्रामीण को थार से कुचलने का आरोप, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *