चंदौली की मासूम के साथ दरिंदगी पर उबाल — अजय राय और मनोज सिंह डब्ल्यू पहुंचे पीड़ित परिवार के घर, सरकार पर बोला हमला

चंदौली की मासूम के साथ दरिंदगी पर उबाल — अजय राय और मनोज सिंह डब्ल्यू पहुंचे पीड़ित परिवार के घर, सरकार पर बोला हमला

चंदौली में मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद सियासत भी गर्म हो गई है। गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्ल्यू पीड़ित बच्ची के गांव पहुंचे। दोनों नेताओं ने परिवार से मुलाकात की, उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।

rajeshswari

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि जब उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, तब मुख्यमंत्री बिहार चुनावों में व्यस्त हैं। अजय राय ने आरोप लगाया कि सरकार जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी भूल चुकी है और पुलिस प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय लीपापोती में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।

वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर न्याय नहीं मिला, तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं चंदौली आकर आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। मनोज सिंह ने कहा कि योगी सरकार के राज में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।

दोनों नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। पीड़िता के पिता ने कहा कि अब जाकर उन्हें न्याय की एक किरण दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि पहले पुलिस ने उनकी नहीं सुनी, लेकिन अब विपक्षी नेताओं के आने से उम्मीद जगी है कि उनकी मासूम बेटी को न्याय मिलेगा।

इसे भी पढ़े   चकिया : डीएम का कस्तूरबा स्कूल में औचक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *