चंदौली :  दीवार से टकराई बाइक

चंदौली :  दीवार से टकराई बाइक

दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

rajeshswari

चंदौली (जनवार्ता) । सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव में रविवार रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक मकान की दीवार से जा टकराई। इस भयानक हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मृतकों की शिनाख्त डेढ़ावल गांव निवासी अखिलेश राजभर उर्फ पनारू (20 वर्ष), पुत्र विजय राय, तथा निखिल प्रजापति (28 वर्ष), पुत्र जगनारायण प्रजापति के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान पंकज खरवार (30 वर्ष), पुत्र लल्लन खरवार के रूप में हुई है, जो डेढ़ावल गांव का ही निवासी है।

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक रविवार रात अपने गांव डेढ़ावल से सकलडीहा कस्बा की ओर जा रहे थे। तेज गति और अनियंत्रित होने के कारण बाइक धरहरा गांव में एक मकान की दीवार से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे से दोनों मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में मातम का माहौल है।

इसे भी पढ़े   गंगा का जलस्तर खतरे के करीब, बढ़ोतरी जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *