चंदौली: पति-पत्नी ने खाया जहर

चंदौली: पति-पत्नी ने खाया जहर

पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

चंदौली (जनवार्ता) : अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसनी गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पत्नी के अवैध संबंध की आशंका के चलते पति-पत्नी ने विषाक्त पदार्थ (सल्फास) का सेवन कर लिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, बसनी गांव निवासी रोहित कुमार (27) और उनकी पत्नी मोनिका (24) के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि रोहित नशे का आदी था और शराब पीकर अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।

रविवार रात रोहित सल्फास की टिकिया लेकर घर लौटा। पहले उसने खाना खाया, फिर सल्फास को शहद में मिलाकर पत्नी मोनिका को खिलाया और खुद भी वही विषाक्त मिश्रण खा लिया। दोनों ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मोनिका की मौत हो गई। रोहित की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका मोनिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   रमेश अध्यक्ष, विवेक मंत्री निर्वाचित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *