चंदौली:  लोकप्रिय चिकित्सक का  सैकड़ों मरीजों ने किया समर्थन

चंदौली:  लोकप्रिय चिकित्सक का  सैकड़ों मरीजों ने किया समर्थन

महिला आयोग सदस्य के कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ थाने पर धरना

rajeshswari

चंदौली (जनवार्ता)| जिला मुख्यालय स्थित के.जी. नंदा हॉस्पिटल के निदेशक एवं प्रसिद्ध स्त्री रोग व बांझपन विशेषज्ञ डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी को मिला क्षेत्रवासियों का जबरदस्त समर्थन। राज्य महिला आयोग की एक सदस्य पर डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगने के बाद सैकड़ों मरीज एवं उनके परिजनों ने सदर कोतवाली पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डॉक्टर की ईमानदार सेवा की सराहना की और उनके साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की।

घटना की जानकारी के अनुसार, अस्पताल में बातचीत के दौरान महिला आयोग की सदस्य ने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा डॉक्टर के भाई को जेल भेजने की धमकी दी। इससे गहरी पीड़ा महसूस कर रहे डॉ. त्रिपाठी ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। रोते हुए डॉक्टर ने बताया कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से इस तरह का व्यवहार उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई।

डॉक्टर के समर्थन में थाने पर उमड़ी भीड़ में बड़ी संख्या में महिलाएं और मरीज शामिल थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी वर्षों से निःस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं। हजारों परिवारों को बांझपन जैसी समस्या से निजात दिलाकर उन्होंने असंख्य जीवन को खुशियां दी हैं। उनके साथ किसी भी तरह का अनुचित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   प्रयागराज : पितृ विसर्जन करने जा रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई। एसपी ने सीओ सदर से जांच रिपोर्ट मांगी है और दोनों पक्षों की बात सुनकर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन शांतिपूर्ण समाधान के प्रयास कर रहा है।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि डॉ. त्रिपाठी जैसे समर्पित चिकित्सक समाज के लिए कितने मूल्यवान हैं और जनता उनकी सेवा को कितना सम्मान देती है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *