नौगढ़: खाट के नीचे निकला मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप

नौगढ़: खाट के नीचे निकला मगरमच्छ, गांव में मचा हड़कंप

चंदौली  (जनवार्ता)। रविवार की सुबह नौगढ़ तहसील के अमृतपुर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान के घर में अचानक 5 से 6 फीट लंबा मगरमच्छ निकल आया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, किसान मोहन यादव शनिवार की रात खाना खाने के बाद हमेशा की तरह खाट पर चैन से सो रहे थे। सुबह करीब 5 बजे उनके बेटे पवन यादव की नींद खुली तो उसने खाट के नीचे झांका और उसके होश उड़ गए। वहां एक बड़ा मगरमच्छ आराम से पड़ा हुआ था। यह नजारा देखते ही पवन की जोरदार चीख निकल गई।

आवाज सुनकर पूरा परिवार जाग गया और आनन-फानन में घर से बाहर भागा। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। महिलाएं और बच्चे सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे, जबकि गलियों में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों का कहना था कि अगर मगरमच्छ का समय रहते पता नहीं चलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर पास के बांध में सुरक्षित छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, लेकिन पूरे गांव में अब भी यह चर्चा बनी रही कि किसान मोहन यादव की जान कितनी बड़ी मुसीबत से बाल-बाल बची।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में हिंदू सेना के नेता अरूण पाठक काशी विश्‍वनाथ मंदिर जलाभिषेक करने जाते समय गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *