ग्राम सभा रैथा में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

ग्राम सभा रैथा में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न

चंदौली (जनवार्ता)। जनमानस क्लीनिक, रेमा मोड़ गोधना मुगलसराय द्वारा ग्राम सभा रैथा, डीह बाबा परिसर में निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।

rajeshswari

शिविर का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे हुआ और सायं 3 बजे तक चला। इस दौरान ग्रामवासियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, रक्तचाप, शुगर समेत विभिन्न आवश्यक जाँच तथा दवा वितरण की व्यवस्था की गई।

शिविर में डॉ. राहुल सिंह (MBBS, MD – Medicine) तथा डॉ. संदीप (MBBS, MD, DNB – Nephrology) ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जाँच कर आवश्यक सुझाव एवं परामर्श दिया।

शिविर के दौरान लगभग 200 ग्रामीण पुरुष एवं महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी अवधेश राय, मुकेश उपाध्याय, ताहिर अली, मुश्ताक अली, श्री धीरेन्द्र नाथ राय, श्री सुबास राय, श्री अवधनारायण राय, नारायण गुप्ता समेत कई ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ग्रामवासियों ने इस स्वास्थ्य शिविर को बेहद लाभदायक बताते हुए जनमानस क्लीनिक एवं सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
💐 स्वस्थ ग्राम – खुशहाल जीवन 💐

इसे भी पढ़े   SSC Vacancy : 11788 पदों पर होगी एमटीएस हवल दार भर्ती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *