गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों में पथराव, पूर्व मंत्री सहित कई घायल

गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों में पथराव, पूर्व मंत्री सहित कई घायल

गाजीपुर (जनवार्ता)। जिले के कटरिया गांव में बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रतिनिधिमंडल और ग्रामीणों के बीच उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर पथराव हो गया। घटना में सपा के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा समेत कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, सपा का प्रतिनिधिमंडल 16 वर्षीय किशोरी निशा विश्वकर्मा की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा था। हालांकि, ग्रामीणों ने उन्हें गांव के बाहर ही रोक दिया। इस पर नाराज होकर सपा नेता वहीं धरने पर बैठ गए और पुलिस से परिवार से मिलने की अनुमति मांगी।

इसी दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। इस घटना में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि जंगीपुर विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, महिला कार्यकर्ता रीना यादव और बिंदु समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था, जिसमें क्षेत्राधिकारी शेखर सेंगर, करंडा थानाध्यक्ष संतोष पाठक, सदर कोतवाल महेंद्र सिंह सहित कई थानों की फोर्स मौजूद रही। बावजूद इसके, पथराव की घटना को तुरंत नियंत्रित नहीं किया जा सका। बाद में स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई।

हत्या के बाद से गांव में तनाव बताया जा रहा है कि 14-15 अप्रैल की रात 16 वर्षीय निशा विश्वकर्मा का शव जमानिया पुल के पास नदी में मिला था। पुलिस जांच में मामला हत्या का सामने आया, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। घटना के बाद से ही गांव में तनाव बना हुआ है।

इसे भी पढ़े   प्रेग्नेंट महिला को करें सपोर्ट,मां और बच्‍चा दोनों रहेंगे हेल्‍दी;स्‍ट्रेस कंट्रोल…

राजनीतिक सरगर्मी तेज इस घटना को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। 20 अप्रैल को सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, 21 अप्रैल को भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था।

फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन सतर्क है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *