भागलपुर में सैंडिस कंपाउंड का कायाकल्प, तिरंगा थीम एलईडी लाइट से निखरेगा सौंदर्य

भागलपुर में सैंडिस कंपाउंड का कायाकल्प, तिरंगा थीम एलईडी लाइट से निखरेगा सौंदर्य

भागलपुर, (जनवार्ता)। शहर के सौंदर्यीकरण को नई पहचान देने की दिशा में नगर निगम ने सैंडिस कंपाउंड के विकास की महत्वाकांक्षी योजना पर काम तेज कर दिया है। इस पहल के तहत यहां तिरंगा थीम आधारित एलईडी लाइटिंग की शुरुआत की गई है, जिससे पूरा क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

rajeshswari


नगर निगम पहले ही तिलकामांझी चौक, कचहरी चौक समेत प्रमुख चौराहों पर वर्टिकल गार्डन विकसित कर शहर को हरियाली और आधुनिक डिजाइन का नया रूप दे चुका है। इसके साथ ही मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर रंग-रोगन व रखरखाव का कार्य भी तेजी से चल रहा है।


इसी क्रम में अब सैंडिस कंपाउंड पर विशेष फोकस किया गया है। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा के निर्देश पर यहां प्रायोगिक तौर पर छह स्थानों पर तिरंगा थीम की एलईडी लाइट लगाई गई है। शाम होते ही पूरा इलाका तिरंगे रंगों की रोशनी से जगमगाने लगता है, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।


कचहरी चौक से तिलकामांझी मार्ग तक का क्षेत्र अब पहले से अधिक जीवंत और आकर्षक नजर आ रहा है। स्थानीय लोग यहां रुककर फोटो खींच रहे हैं और इस पहल की सराहना कर रहे हैं।


रोशनी शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव के अनुसार, आने वाले समय में सैंडिस कंपाउंड के पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से एलईडी लाइटिंग का विस्तार किया जाएगा, जिससे यह स्थान शहर का प्रमुख पर्यटन और सार्वजनिक केंद्र बन सके।
अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की पहल से न केवल शहर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि पर्यटन और स्थानीय गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं, शहरवासियों ने भी इस प्रयास का स्वागत करते हुए इसे भागलपुर को आधुनिक और आकर्षक शहर बनाने की दिशा में अहम कदम बताया है।

इसे भी पढ़े   अमित शाह का नीतीश पर हमला,कहा-उनकी PM बनने की महत्वाकांक्षा ने बिहार को डुबोया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *