गोरखपुर में 1055 करोड़ की 470 परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिलेगी रफ्तार

गोरखपुर में 1055 करोड़ की 470 परियोजनाओं की सौगात, विकास को मिलेगी रफ्तार

गोरखपुर, (जनवार्ता)। योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शहर के समग्र विकास को गति देने के लिए 1055 करोड़ रुपये की 470 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। राप्ती तट स्थित एकला बंध रिंग रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 749.16 करोड़ रुपये की 297 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 304.68 करोड़ रुपये की 173 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

rajeshswari


इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, नाली एवं जल निकासी व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, पार्कों का सौंदर्याकरण, ओपन जिम स्थापना, स्मार्ट सिटी और पर्यावरण सुधार से जुड़े कार्य प्रमुख हैं। नगर निगम की विभिन्न योजनाओं के तहत शहर के कई इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा।


मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना और स्मार्ट सिटी के अंतर्गत सड़कों के चौड़ीकरण व मजबूतीकरण के साथ बड़े नालों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, सीवर व्यवस्था और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजनाओं पर भी विशेष जोर रहेगा। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत ग्रीन बेल्ट और मिनी फॉरेस्ट विकसित किए जाएंगे।


प्रमुख शिलान्यास कार्यों में विभिन्न वार्डों में नाला निर्माण (83 कार्य, 107.44 करोड़), ओपन जिम स्थापना, नवसृजित वार्डों में सड़क-नाली-पेयजल व्यवस्था, सीएम ग्रिड फेज-3, सप्लीमेंट्री रोड प्रोजेक्ट और कई प्रमुख मार्गों का निर्माण शामिल है। इसके अलावा गुलरिहा थाना से चिलुआताल तक 123.81 करोड़ की स्टॉर्म वाटर ड्रेन परियोजना भी प्रमुख है।


लोकार्पण कार्यों में सड़क चौड़ीकरण, सड़क सुधार, इको पार्क निर्माण, विभिन्न वार्डों में सड़क व नाली निर्माण तथा जल निकासी के लिए नाला निर्माण के कार्य शामिल हैं।
इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, यातायात सुगम बनेगा और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

इसे भी पढ़े   पवन प्लाजा में फांसी पर लटकती मिली महिला की लाश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *