चितईपुर सड़क पर महापौर सख्त

चितईपुर सड़क पर महापौर सख्त

वाराणसी (जनवार्ता)। चितईपुर मार्ग पर बरसात के चलते गड्ढों में पानी भरने और आवागमन बाधित होने पर महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को तत्काल गड्ढे भरकर यातायात सुचारु कराने के निर्देश दिए।
महापौर और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने चेतावनी दी कि मरम्मत कार्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों की शिकायत शासन से की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   खंभे से गिरकर संविदाकर्मी लाइनमैन की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *