प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हादसा, तीन की मौत

प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हादसा, तीन की मौत

प्रयागराज (जनवार्ता)। प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में जौनपुर के दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के पास सरकारी बस और कार की आमने-सामने टक्कर में हुआ।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित भटहर गांव निवासी राकेश त्रिपाठी (60) अपनी पत्नी प्रभावती देवी (58), गोपीगंज निवासी शुभम दुबे (27) और पुत्र राहुल त्रिपाठी के साथ कार से ज्ञानपुर से झूंसी जा रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रही सरकारी बस से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में राकेश त्रिपाठी, प्रभावती देवी और शुभम दुबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची हंडिया थाना पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   बीएचयू : प्रो. ओम शंकर ने लगाए कुलपति-प्रशासन पर गंभीर आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *