अनपरा पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

अनपरा पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद् (जनवार्ता) अनपरा पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 1 किलो 655 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई।

rajeshswari

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अरुण कुमार पुत्र रामजतन है। वह पूर्वी परासी, वार्ड नंबर 07, नेहरू नगर, थाना अनपरा का रहने वाला है और उसकी उम्र करीब 44 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0–213/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी इसी तरह का एक मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विजय यादव और कांस्टेबल संजय कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   विधायक खेल महाकुंभ का भव्य शुभारंभ, हाइडिल मैदान खेल और संस्कृति के रंग में रंगा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *