तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

सोनभद्र (जनवार्ता) । म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

rajeshswari

मिली जानकारी के मुताबिक बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर देवरी पेट्रोल पंप के पास शाम करीब साढ़े छह बजे रेणुकूट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ (25) पुत्र सुरेंद्र, निवासी देवरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश पनिका (22) पुत्र सुक्खन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से घर की ओर जा रहे थे। सूचना पर सीओ दुद्धी राजेश राय व थाना प्रभारी म्योरपुर राम दरस राम पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायलों को सीएचसी म्योरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने सौरभ को मृत घोषित किया। घायल का उपचार जारी है। मृतक सौरभ किराने की दुकान चलाता था। मौके से कार चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *