जाप कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण सिंह मौर्य व विजय सिंह गौण को दी श्रद्धांजलि

जाप कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मण सिंह मौर्य व विजय सिंह गौण को दी श्रद्धांजलि

सोनभद्र (जनवार्ता)! जन अधिकार पार्टी सोनभद्र की ओर से रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के संस्थापक सदस्य लक्ष्मण सिंह मौर्य और पूर्व मंत्री- विधायक दुद्धी विजय सिंह गोड़ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने दोनों नेताओं के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

rajeshswari

जन अधिकार पार्टी (जाप) के तत्वावधान में शनिवार को रामलीला मैदान राबर्ट्सगंज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं जिला संगठन मंत्री रहे स्व. लक्ष्मण सिंह मौर्य तथा पूर्व मंत्री व दुद्धी से आठ बार विधायक रहे स्व. विजय सिंह गौण को नमन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए जाप के प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि लक्ष्मण सिंह मौर्य पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। वे समाजसेवी, मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मंडल प्रभारी वाराणसी सुमंत सिंह मौर्य एवं जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य ने पूर्व मंत्री विजय सिंह गौण को सोनभद्र का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने आठ बार विधायक बनकर इतिहास रचा। आदिवासी, दलित और पिछड़ों की आवाज बनकर उन्होंने अनुसूचित जनजाति के अधिकारों की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी और सफलता प्राप्त की।

सभा में महिला प्रकोष्ठ मंडल प्रभारी किरण कुशवाहा, जिला प्रभारी श्रीपति विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य तथा संचालन जिला महासचिव रवि रंजन शाक्य ने किया।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में सीता स्वंवर में हुआ असली शादी
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *