रोस्टिंग के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती बंद हो:- संदीप मिश्र

रोस्टिंग के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती बंद हो:- संदीप मिश्र

सोनभद्र (जनवार्ता)।  ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टिंग के नाम पर की जा रही बिजली कटौती के विरोध में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था नहीं सुधरी तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली कटौती से किसान, नौजवान और आम उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के स्तर पर जनसमस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है और विभागीय व्यवस्था भी प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र ऊर्जा उत्पादन का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद स्थानीय लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।

संदीप मिश्र ने कहा कि जिले में बिजली उत्पादन के बावजूद ग्रामीण इलाकों को रोस्टिंग के नाम पर घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। उनका कहना था कि एक ओर सोनभद्र की ऊर्जा से प्रदेश के दूसरे हिस्सों को बिजली आपूर्ति की जाती है, वहीं स्थानीय जनता को पर्याप्त सुविधा नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने कहा कि बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग उठाई।

प्रदर्शन में आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिंद, संजय बियार, भोलू गुप्ता, विजय चौहान, दिनेश चेरो, बिंदू खरवार, विनय पासवान, सुमंत बिंद, हरिवंत बियार, रोहित मौर्य, अजय पटेल समेत सैकड़ों नौजवान मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   पंचमुखी महादेव मंदिर में गूंजी स्वच्छता की अलख, डीएम ने किया श्रमदान

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *