बाल विवाह के खिलाफ निबंध प्रतियोगिता एवं विशाल जागरूकता रैली

बाल विवाह के खिलाफ निबंध प्रतियोगिता एवं विशाल जागरूकता रैली

सोनभद्र (जनवार्ता)। ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत आदर्श इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर लगभग 800 छात्र-छात्राओं की भागीदारी वाली जागरूकता रैली निकाली गई, जो समाज में बाल विवाह जैसी कुरीति के खिलाफ मजबूत संदेश देने में सफल रही।

rajeshswari

यह कार्यक्रम जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी पुनीत टंडन के नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उद्देश्य बच्चों एवं समाज को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराना है। विशेषज्ञों ने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी एवं बाल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा की तथा आपात स्थिति में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की उपयोगिता बताई।

बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 के तहत विवाह कराने, प्रोत्साहित करने या इसमें भाग लेने वाले अभिभावक, रिश्तेदार, पंडित-मौलवी, बैंड-टेंट वाले, फोटोग्राफर आदि को दो वर्ष तक कठोर कारावास एवं एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। रैली में नोडल अधिकारी मुकेश कुमार सिंह, अमित चंदेल, रोमी पाठक, दीपिका सिंह, सीमा द्विवेदी, नीतू यति सिंह सहित कई विशेषज्ञों ने बच्चों के अधिकारों पर प्रकाश डाला तथा “शिक्षा का दीप जलाओ, बाल विवाह बंद कराओ!” जैसे नारे लगवाए।

प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तथा छात्रों को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दी। शिक्षक अमरेंद्र, वरुण, विनीत, मंजू सिंह एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। यह आयोजन बाल विवाह मुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

इसे भी पढ़े   सुंदरकांड के साथ 1231 जरूरतमंदों में कंबल वितरण, ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ का संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *