घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)!  रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण, पीतल के बर्तन तथा नगद धनराशि बरामद की है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता मिली। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में सोमवार की देर- शाम को रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक चोरी के मामले में नामजद अभियुक्त प्रिन्स त्रिपाठी उर्फ राजा अपने साथियों के साथ ग्राम बहुआर के पास तालाब किनारे चोरी के सामान का बंटवारा कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से महिलाओं के आभूषण (पायल, बिछिया) और नगद 490 रुपये बरामद हुए। साथ ही उनकी निशानदेही पर नहर पुलिया के पास छिपाकर रखे पीतल के बर्तन भी बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी श्वेत पाठक के साथ मिलकर बिजेश्वर तिवारी के घर में रात के समय चोरी की थी। चोरी के बाद सामान अलग-अलग छिपा दिया गया था और उसे बेचने के लिए वे इकट्ठा हुए थे। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़े   "काहे लिखल अईसन किस्मत"पारिवारिक भोजपुरी फिल्म
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *