प्रेमिका और पति-भांजे ने मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव डैम में फेंका

प्रेमिका और पति-भांजे ने मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव डैम में फेंका

सोनभद्र (जनवार्ता) । जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव यानी नौगढ़वा में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। चंदौली जिले के प्रॉपर्टी डीलर कुंवर मौर्य उम्र 50 वर्ष की अपनी महिला मित्र लीलावती के साथ मिलकर उसके पति और भांजे ने हत्या कर दी।

rajeshswari

22 मार्च की शाम को कुंवर मौर्य अपने ड्राइवर रोहित रमन के साथ चंदौली के सकलडीहा से नौगढ़वा गांव पहुंचे। यहां वे लीलावती के घर गए जहां खाना खाने के बाद कुंवर कमरे में सोने चले गए जबकि ड्राइवर गाड़ी में सो गया।

रात करीब 12:45 बजे लीलावती ने ड्राइवर को जगाकर बताया कि कुंवर मौर्य की हत्या कर दी गई है। लीलावती के पति साहब लाल और भांजा चंद्रशेखर उर्फ मखंचू मौर्य जो मिर्जापुर जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव का निवासी है भी मौके पर थे। तीनों ने मिलकर शव को कुंवर मौर्य की ही कार की डिग्गी में रख दिया और ड्राइवर को जबरन गाड़ी चलाने को मजबूर कर दिया।

आरोपियों ने ड्राइवर को डरा-धमकाकर मिर्जापुर जिले के सिरसी डैम के पास ले गए। वहां शव को पत्थर से बांधकर एक पुलिया के पास गहरी खाई में फेंक दिया। इसके बाद ड्राइवर को चकिया मोड़ या पीडीडीयूनगर के पास छोड़ दिया गया और चुप रहने की धमकी दी गई।

हत्या का मुख्य कारण जमीन और पैसे का विवाद बताया जा रहा है। कुंवर मौर्य ने लीलावती की बेटी की शादी अपने बेटे से कराकर उसकी 6 बिस्वा जमीन हड़प ली थी। इसके अलावा भांजे चंद्रशेखर से 5 लाख रुपये लिए थे जिनमें से कुछ राशि लौटाई नहीं गई थी।

इसे भी पढ़े   बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, पुत्र की मौत,पिता की हालत गंभीर:

ड्राइवर रोहित रमन डर के मारे कुछ दिन चुप रहा लेकिन बाद में अपने पिता के साथ कुंवर मौर्य के परिवार को पूरी घटना की जानकारी दे दी। मृतक के बड़े भाई घासी मौर्य जो चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के लोकुवा बहादुरपुर गांव के निवासी हैं ने घोरावल थाने में तहरीर दी।

शुक्रवार 27 मार्च 2026 को पुलिस ने घासी मौर्य की तहरीर पर लीलावती साहब लाल और चंद्रशेखर उर्फ मखंचू मौर्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मिर्जापुर के सिरसी डैम क्षेत्र से शव बरामद कर लिया गया जिसकी पहचान परिवार ने की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिसमें हत्या का सटीक तरीका स्पष्ट होगा।

घोरावल थानाध्यक्ष बृजेश सिंह और सीओ राहुल पांडेय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों कीये तलाश जारी है।

यह मामला प्रॉपर्टी डीलिंग प्रेम संबंध और संपत्ति विवाद की जटिलता को उजागर करता है जिसमें एक महिला ने अपने पति और भांजे के साथ मिलकर साजिश रची। पुलिस आगे की जांच में और तथ्य सामने ला सकती है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *