स्वतंत्रता सेनानी पं. रामनाथ पाठक की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व कवि सम्मेलन आयोजित

स्वतंत्रता सेनानी पं. रामनाथ पाठक की 31वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व कवि सम्मेलन आयोजित

सोनभद्र (जनवार्ता)। प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा अभिभाजित मिर्जापुर जिले की राजगढ़ विधानसभा के प्रथम विधायक रहे स्वर्गीय पंडित रामनाथ पाठक की 31वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव पसहीं कला में श्रद्धांजलि सभा, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जननायक स्व. पं. रामनाथ पाठक स्मृति सेवा संस्थान की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साहित्यकारों, समाजसेवियों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

rajeshswari

कार्यक्रम की शुरुआत स्व. पं. रामनाथ पाठक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद आयोजित कवि गोष्ठी में देश, समाज और समसामयिक विषयों पर आधारित प्रभावशाली रचनाओं की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों की ओजस्वी एवं संवेदनशील अभिव्यक्तियों पर उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से उनका उत्साहवर्धन किया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि रामनाथ शिवेंद्र ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता अशोक तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अजय कुमार कक्का, दिवाकर द्विवेदी ‘मेध विजयगढ़ी’, ईश्वर वैरागी, प्रद्युम्न त्रिपाठी, धर्मेश चौहान, प्रभात सिंह चंदेल ‘सुधारक’, स्वदेश प्रेम, राकेश शरण मिश्र, विवेक चतुर्वेदी तथा कवयित्रियों दिव्या राय और कौशल्या कुमारी चौहान ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आचार्य मनोहर कृष्णन, ओमप्रकाश पाठक, महेंद्र शुक्ला, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय, रामनिवास उपाध्याय, संतोष कुमार नागर, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत शुक्ल और मनोज मिश्रा को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मार्कण्डेय पाठक ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   जर्जर सड़क से बढ़ी ग्रामीणों की मुसीबत: स्कूली बच्चे और मरीज सबसे ज्यादा प्रभावित

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *