सोनभद्र में अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, दो क्विंटल माल बरामद, एक गिरफ्तार

सोनभद्र में अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, दो क्विंटल माल बरामद, एक गिरफ्तार

सोनभद्र (जनवार्ता)। दिवाली और छठ पर्व से पहले रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी मात्रा में बारूद जब्त किया है। धर्मशाला चौराहे के पास स्थित एक दुकान से करीब दो क्विंटल पटाखे बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

rajeshswari

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पटाखा दुकानों और गोदामों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि प्रभा गेस्ट हाउस के सामने एक कॉस्मेटिक की दुकान में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकान की तलाशी ली। जांच में दुकान के पीछे स्थित कमरे में 55 बोरों में भरे कुल दो क्विंटल पटाखे पाए गए। पुलिस ने तत्काल माल को सील करते हुए कब्जे में ले लिया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुकानदार संदीप अग्रवाल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े   पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को देवरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच में सहयोग न करने का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *