हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई
सोनभद्र (जनवार्ता)! अनपरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ककरी स्थित जीएम ऑफिस के पास छापा मारा। यहां से सोनू कुमार (19) नाम के युवक को 9.63 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया।
पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन, कुछ नकद रुपये और एक पल्सर बाइक भी बरामद की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन एक व्यक्ति सूरज उर्फ सूरज जैक्स से लाता था और छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर 500 रुपये में बेचता था। उसे बिक्री का कुछ हिस्सा मिलता था।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल सौरभ वर्मा शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि इलाके में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

