पत्नी की बेवफाई,11 महिलाओं का कत्ल… डेढ़ लाख मोबाइल खंगाल डाले,साइको किलर की गिरफ्तारी

पत्नी की बेवफाई,11 महिलाओं का कत्ल… डेढ़ लाख मोबाइल खंगाल डाले,साइको किलर की गिरफ्तारी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली पुलिस ने खुद के लिए एक साल से सिरदर्द बने सीरियल किलर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। बरेली में एक ही तरीके से अलग-अलग जगह पर 11 महिलाओं की हत्या की मिस्ट्री बनी हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को इनमें से छह के कत्ल को सुलझाने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी साइको किलर है। छह महिलाओं की हत्या को कबूला है। तीन दिन पहले बरेली पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाओं के साथ रेप का प्रयास करता था और गला दबाकर मार देता था। निशानी के तौर पर महिलाओं की कोई एक जेवर साथ ले जाता था।

rajeshswari

बरेली पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम कुलदीप गंगवार है। वह बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरगंज समुआ का निवासी है। फिलहाल उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं है। पुलिस के मुताबिक, कुलदीप की शादी भानपुर गांव निवासी लौंगश्री से हुई थी। लौंगश्री ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद वह महिलाओं से नफरत करने लगा। वह अपनी बुआ के घर शाही क्षेत्र के सब्जी पुर खाता गांव में आता था। पुलिस के मुताबिक, कुलदीप ने महिलाओं से नफरत की वजह से छह की हत्या की है।

इन इलाकों में हुई थी हत्या
बरेली के मीरगंज सर्किल के शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में 11 महिलाओं की हत्या एक ही तरीके से साड़ी या दुपट्टे से गला घोंटकर की गई थी। गांव लखीमपुर की महमूदन, कुल्छा की धनवती, सेवा ज्वालापुर की वीरावती, खजुरिया निवासी कुसुमा देवी, शाही के मुबारकपुर की शांति देवी, आनंदपुर की प्रेमवती, मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गूला की रेशमा और शाही के खरसैनी की दुलारी देवी की हाल के पांच महीने में ही जान चली गई थी। तीन अन्य महिलाओं का पहले जान ली थी। ये महिलाएं ग्रामीण परिवेश की थीं। वारदात भी खेत या सुनसान रास्तों पर की गई थी।

इसे भी पढ़े   मोबाइल नंबर की मदद से पकड़े गए दुष्कर्म के आरोपी

22 टीम,डेढ़ लाख मोबाइल,1500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
बरेली के एडीजी ने भी सीरियल मर्डर का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। जिसे बाद बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस और एसओजी की 22 टीम लगाई। करीब तीन महीने में 150 जगह दबिश दी। सर्विलांस टीम ने 1.5 लाख मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया। जहां-जहां हत्या हुई थी, उस क्राइम स्पॉट के 25 किलोमीटर के दायरे में साइको किलर को खोजा। इस एरिया के 1500 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 600 नए कैमरे लगवाए। सादी वर्दी में लोगों के बीच रहे। स्पेशलिस्ट की मदद ली। साइकोलॉजी के एक्सपर्ट से बात की। तब पता चला कि शाही पुलिस स्टेशन एरिया में साइको किलर का सेंटर पॉइंट है। उसके बाद छह अगस्त को स्थानीय लोगों से बातचीत पुलिस जांच के इनपुट से स्केच जारी किए। मुखबिरों को सक्रिय किया। तब आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस बाकी महिलाओं की हत्या करने वालों के बारे में जानकारी कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *