ट्रक आटो भिडंत में घायल महिला की मौत

ट्रक आटो भिडंत में घायल महिला की मौत

जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा के जनपद सीमा के पास आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के देवगांव मार्ग पर मंगलवार को देर रात ट्रक और आटो में हुई टक्कर में घायल एक महिला का बीएचयू में उपचार के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी। गौराबादशाहपुर कस्बा निवासी इजहार 55 वर्ष पुत्र नजीर परिवार के लोगों के साथ बरदह थाना क्षेत्र के बकेस गांव से एक शादी समारोह से देर रात आटो से घर लौट रहे थे। पारा मोड़ के पास आटो पहुंचा था कि सामने से माल लादकर देवगांव की तरफ जा रहे ट्रक से टक्कर हो गयी थी। जिसमें इजहार के साथ आटो चालक समेत सभी सवार घायल हो गये थे। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने इजहार को मृत घोषित कर दिया था। गंभीर रूप से घायल महजबीन पत्नी मजहर को डाक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया था। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   खलनायक फ़रार,पत्रकार गिरफ़्तार। बंगाल की घटना व पत्रकार उत्पीड़न के विरोध में सीएम ममता बनर्जी का पुतला दहन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *