पति के प्रताड़ित से महिला पहुंची थाने,पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पति के प्रताड़ित से महिला पहुंची थाने,पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मिर्जामुराद ( जनवार्ता ) । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी एक विवाहिता ने मिर्जामुराद थाने पहुंच अपने ही पति के ऊपर मारपीट करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासिनी उर्मिला मिश्रा ने मिर्जामुराद पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसका पति राजन मिश्रा अक्सर उसे प्रताड़ित कर मारता पीटता है। बीते 1 दिन पूर्व भी उसे पति द्वारा मारा पीटा गया। मारपीट के दौरान विवाहिता का सर फट गया। और उसे गंभीर चोट आई है।
मिर्जामुराद पुलिस विवाहिता की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पत्नी के तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, दो क्विंटल माल बरामद, एक गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *