संतकबीर नगर में अवैध मदरसे का ध्वस्तीकरण जारी, 24 घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं गिर सका ढांचा

संतकबीर नगर में अवैध मदरसे का ध्वस्तीकरण जारी, 24 घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं गिर सका ढांचा

संतकबीर नगर । जिले के खलीलाबाद क्षेत्र में अवैध रूप से बने एक मदरसे को गिराने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही, लेकिन 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी प्रशासन को पूरी सफलता नहीं मिल सकी है। अब तक करीब 40 प्रतिशत भवन ही ध्वस्त किया जा सका है।

rajeshswari


मोतीनगर स्थित गोश्तमंडी के पास बने इस मजबूत ढांचे को गिराने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। भवन की मजबूती के कारण बुलडोजर और अन्य मशीनें बार-बार जवाब दे रही हैं, जिससे कार्रवाई की रफ्तार धीमी बनी हुई है।


ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 26 अप्रैल की सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में शुरू हुई थी। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सौ से अधिक पुलिसकर्मी, दो प्लाटून पीएसी और चार थानाध्यक्ष तैनात हैं।


शुरुआत में चार बुलडोजर लगाए गए थे, लेकिन अपेक्षित परिणाम न मिलने पर दो और बुलडोजर तथा दो पोकलैंड मशीनें मंगाई गईं। इसके बावजूद भवन को तोड़ने में कठिनाई बनी रही और तीन बुलडोजर तथा एक पोकलैंड मशीन क्षतिग्रस्त हो गई।


प्रशासन ने अब कार्रवाई में तेजी लाने के लिए गोरखपुर से दो पोकलैंड हैमर मंगाए हैं। तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा के अनुसार, इन मशीनों के पहुंचने के बाद ध्वस्तीकरण कार्य को तेज किया जाएगा और जल्द ही पूरे ढांचे को जमींदोज करने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   शादी का झांसा, 5 दिन साथ रही और ₹30 हजार-गहने लेकर फरार
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *