पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में जिंदा जला व्यापारी, सीट पीछे कर लेटा था युवक

पेट्रोल पंप के सामने खड़ी कार में जिंदा जला व्यापारी, सीट पीछे कर लेटा था युवक

जोधपुर (जनवार्ता)। शहर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे खड़ी कार में आग लगने से एक व्यापारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना भांडु पेट्रोल पंप के सामने कच्चे रास्ते पर खड़ी मारुति 800 कार में हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार में सवार व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कार नंबर के आधार पर धोरीमन्ना (बाड़मेर) निवासी भरत लुनिया (40) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में जोधपुर के बासनी क्षेत्र में रह रहा था। शव बुरी तरह जल जाने के कारण परिजनों को पहचान के लिए बुलाया गया है। आवश्यकता पड़ने पर डीएनए सैंपल से भी पहचान की पुष्टि की जाएगी।


कॉन्स्टेबल ललित ने बताया कि हादसे के समय कार सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर खड़ी थी और उसका एक दरवाजा खुला हुआ था। मृतक सीट को पीछे कर आराम की मुद्रा में लेटा हुआ था। परिजनों के मुताबिक भरत रविवार सुबह करीब 9 बजे घर से निकला था, जिसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा था।


हेड कॉन्स्टेबल अरविंद मीणा ने बताया कि कार में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को बोरानाडा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।
फायरमैन जसराज ने बताया कि सुबह 11:42 बजे कार में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

इसे भी पढ़े   रामपुर: आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को दोहरे पैन कार्ड मामले में 7-7 साल की सजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *