अंबेडकर प्रतिमा तोड़कर ले जाने के मामले में निर्दोष ग्रामीणों पर कार्रवाई का विरोध

अंबेडकर प्रतिमा तोड़कर ले जाने के मामले में निर्दोष ग्रामीणों पर कार्रवाई का विरोध

वाराणसी। शिवदासपुर स्थित रविदास मंदिर के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर ले जाने के मामले में कुछ ग्रामीणों के खिलाफ शांति भंग की धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत की गई कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और निर्दोष लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई को हटाने की मांग की है।

rajeshswari

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने प्रतिमा तोड़कर ले जाने की घटना पर केवल अपनी आपत्ति और भावनाएं व्यक्त की थीं। किसी भी ग्रामीण ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या शांति भंग करने का प्रयास नहीं किया। ऐसे में जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनके मामलों की दोबारा जांच कर राहत प्रदान की जाए।

ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रतिमा तोड़कर ले जाने की घटना की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों की पहचान करने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।

उत्तर प्रदेश ऑटो रिक्शा थ्री-व्हीलर चालक यूनियन के अध्यक्ष ईश्वर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के समक्ष अपनी मांग रखी। इस दौरान करण, आकाश, हृदय लाल, विजय, राजेंद्र लाल, लता बाबू, दीपचंद, राजकुमार, सुदर्शन, राजेंद्र, रवि, प्रीति, काजल, पप्पू, अतुल और अर्जुन समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   सारनाथ सीएचसी : नशे में धुत ओटी टेक्नीशियन ने महिला नर्स से की अभद्रता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *