पुरानी दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

पुरानी दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के बाटा मोड़ इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को पुरानी दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतकों की पहचान रवींद्र और उनकी पत्नी प्रतिभा के रूप में बताई जा रही है। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले बताए गए हैं।

rajeshswari

घटना की सूचना मिलते ही मंडुआडीह थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे की जानकारी मिलते ही एसीपी रोहनिया भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दीवार काफी पुरानी बताई जा रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़े   वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने जोगापुर में शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *