आईआरसीटीसी बेस किचन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण

आईआरसीटीसी बेस किचन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण


वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशीष जैन ने रविवार को सिगरा स्थित आईआरसीटीसी बेस किचन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। इस दौरान पीएलएम, डो नीडिंग और एग्जॉस्ट मशीन खराब मिलीं, जिस पर डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कर उन्हें चालू कराने के निर्देश दिए।

rajeshswari


डीआरएम ने खाद्य सामग्री के भंडारण, भोजन निर्माण, पैकेजिंग और पेयजल की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन, जल भंडारण टैंकों एवं पाइपलाइनों की नियमित सफाई तथा स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।


इसके बाद उन्होंने बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का निरीक्षण कर साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रख-रखाव और यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने बनारस स्टेशन स्थित भोजनालय का भी निरीक्षण किया और किचन में स्वच्छता तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण को सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं पेयजल उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़े   कुष्ठ सेवा आश्रम में भारत विकास परिषद ने रोगियों को बांटी जरूरत की सामग्री
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *