कुष्ठ सेवा आश्रम में भारत विकास परिषद ने रोगियों को बांटी जरूरत की सामग्री

कुष्ठ सेवा आश्रम में भारत विकास परिषद ने रोगियों को बांटी जरूरत की सामग्री

वाराणसी (जनवार्ता) । भारत विकास परिषद, काशी शाखा द्वारा आयोजित सेवा एवं संस्कृति सप्ताह-2026 के अंतर्गत मंगलवार को संकट मोचन स्थित काशी कुष्ठ सेवा आश्रम में “सुखद एहसास – ममता और सम्मान” सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिषद के सदस्यों ने आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की।

rajeshswari

कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों ने आश्रमवासियों के साथ समय बिताकर उन्हें सम्मान, अपनत्व और आत्मीयता का एहसास कराया। शाखा अध्यक्ष सौरभ जैन ने कहा कि सेवा केवल सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता के प्रति सम्मान और संवेदना की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदनशीलता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

शाखा सचिव प्रो. डॉ. अमित कुमार सिंह ने कहा कि सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के माध्यम से परिषद सेवा, संस्कार और सामाजिक समरसता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। वहीं प्रांतीय अध्यक्ष हरीश वालिया ने कहा कि सच्ची सेवा वही है जो किसी के जीवन में आशा, विश्वास और मुस्कान का संचार करे। ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के पर्यवेक्षक भा. मनीष अग्रवाल रहे। संयोजन भा. आलोक अग्रवाल, भा. शरद सहगल, भा. पंकज अग्रवाल (वृंदावन) एवं भा. डॉ. अमित जैन ने किया। इस अवसर पर महिला संयोजिका संगीता रस्तोगी, सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के संयोजक रश्मि शाह, संजीव अग्रवाल ‘मक्कू’, जीवन खन्ना सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   Dussehra 2023: यहां 3 पीढ़ियों से बनाया जा रहा रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ का पुतला

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *