फरियादियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का डीएम ने दिया निर्देश

फरियादियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का डीएम ने दिया निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित जनता दर्शन में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व, बिजली, पेयजल, पेंशन, राशन कार्ड समेत अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

rajeshswari

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर समस्या की वास्तविक स्थिति जानने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाएगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़े   नदी किनारे बसे इलाकों में खतरा बढ़ा, गंगा फिर हुई भयावह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *