फरियादियों की समस्याएं सुन एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

फरियादियों की समस्याएं सुन एसपी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

भदोही। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिनव त्यागी एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना तथा उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया।

rajeshswari

जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने संबंधित प्रकरणों के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशीलता और शालीनता से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण किया जाए। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और शिकायतों के निस्तारण में किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

एसपी ने गंभीर एवं संवेदनशील मामलों में प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भदोही पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, निष्पक्ष पुलिसिंग और जनविश्वास को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसे भी पढ़े   मिर्जापुर: चुनार रेलवे स्टेशन पर हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *