नाबालिक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा”

नाबालिक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा”

चौबेपुर (जनवार्ता)l
स्थानीय थाना क्षेत्र में एक गाँव में नाबालिक किशोरी के भगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित माँ ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गाँव के ही कुछ नामजद लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते 16 तारीख को सुबह के समय बहला-फुसलाकर कहीं ले जाया गया।माँ ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि उसकी बेटी के साथ कोई अप्रिय घटना न हो जाए। उसने कहा कि पहले भी परिवार के साथ विवाद हो चुका है, जिसके बाद अब यह कदम उठाया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। थाना प्रभारी चौबेपुर, अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   UP: यमुना नदी में डूबे पांच बच्चे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *