मंदिर से 20 किलो का घंटा चोरी, सीसीटीवी में कैद, पुजारी व ग्रामीणों ने पकड़ा चोर

मंदिर से 20 किलो का घंटा चोरी, सीसीटीवी में कैद, पुजारी व ग्रामीणों ने पकड़ा चोर

चौबेपुर (जनवार्ता)
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामलाल बाबा मंदिर में चोरी का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर से करीब 20 किलोग्राम वजनी प्राचीन घंटा चुरा लिया। हालांकि, यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुजारियों और ग्रामीणों ने संयुक्त मोर्चा बनाते हुए आरोपी को दबोच लिया।

rajeshswari


मिली जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुजारियों ने संदिग्ध युवक की पहचान कर ली थी और रविवार सुबह वह फिर से मंदिर परिसर में चोरी की नीयत से पहुंचा, तो पुजारियों व ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने जब उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने एक दुकानदार का नाम भी बताया, जिसके यहां वह चोरी का सामान बेचने जाता था।मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस अब चोरी के घंटे की बरामदगी और उस दुकानदार की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिसे आरोपी ने अपना साथी बताया है।इस संबंध में जब जनवार्ता प्रतिनिधि ने चौबेपुर थाना प्रभारी से संपर्क करना चाहा, तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की छानबीन जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   कैंट थाने में पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण, 80 जवान हुए लाभान्वित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *