वेतन बकाया पर 500 सफाईकर्मी हड़ताल पर

वेतन बकाया पर 500 सफाईकर्मी हड़ताल पर

वाराणसी (जनवार्ता)  ।वाराणसी में अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में गुरुवार से हड़ताल शुरू कर दी, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

rajeshswari


हड़ताल के दौरान कार्यस्थल पर हंगामे की स्थिति भी बनी रही। मौके पर पहुंचे एसीपी चेतगंज ने हालात का जायजा लिया, लेकिन मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। वहीं कंपनी के प्रोजेक्ट हेड अनुज भाटी ने भी वेतन भुगतान के मुद्दे पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।


जानकारी के अनुसार, पिछले दो महीनों से वेतन न मिलने के कारण करीब 500 कर्मचारियों ने काम ठप कर दिया है। इसका सबसे अधिक असर आदमपुर और जैतपुरा क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां कचरा उठान पूरी तरह बंद हो गया है।


हड़ताल के चलते 50 से अधिक कचरा संग्रहण वाहन सड़कों पर नहीं उतर सके, जिससे कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे न सिर्फ लोगों को असुविधा हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी बढ़ गए हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी ने हर महीने की 7 तारीख तक वेतन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो महीने से भुगतान नहीं किया गया। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने हड़ताल का निर्णय लिया।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया वेतन का पूरा भुगतान नहीं किया जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।
इस बीच नगर निगम और कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम न उठाए जाने से स्थिति और गंभीर होती जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था बहाल कराने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। अब निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़े   ट्रैक्टर पर पीलीभीत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *