वाराणसी से वायरल हुआ ‘जापानी बोलने वाला गाइड’, इंसानियत ने भी जीता दिल

वाराणसी से वायरल हुआ ‘जापानी बोलने वाला गाइड’, इंसानियत ने भी जीता दिल

वाराणसी, (जनवार्ता) :घाटों की नगरी वाराणसी एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह कोई परंपरा या आयोजन नहीं, बल्कि एक लोकल टूर गाइड की अनोखी प्रतिभा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में शहर के गाइड दीप अपनी धाराप्रवाह जापानी भाषा और विनम्र व्यवहार के कारण लोगों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।

rajeshswari


वीडियो में दीप विदेशी पर्यटकों के एक समूह से इतनी सहजता से जापानी में बातचीत करते दिखते हैं कि खुद जापानी पर्यटक भी हैरान रह जाते हैं। उनकी भाषा पर पकड़ देखकर पर्यटक उनसे पूछ बैठते हैं कि उन्होंने यह भाषा कैसे सीखी।


दीप बताते हैं कि उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र से ही जापानी सीखनी शुरू कर दी थी। लगातार अभ्यास और लगन के चलते आज वे इस भाषा में निपुण हो चुके हैं, जिससे उन्हें काशी आने वाले विदेशी सैलानियों के बीच खास पहचान मिली है।


हालांकि, वीडियो का सबसे भावुक पल तब सामने आता है जब पर्यटक खुशी में उन्हें टिप देना चाहते हैं, लेकिन दीप विनम्रता से पैसे लेने से इनकार कर देते हैं। उनका यह व्यवहार सोशल मीडिया यूजर्स को बेहद पसंद आया और लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।


यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @sukedaitravel अकाउंट से साझा किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स दीप की प्रतिभा और सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर भी दीप की पहचान एक ऐसे गाइड के रूप में बन चुकी है, जो न सिर्फ भाषा में दक्ष हैं, बल्कि अपने व्यवहार से भी पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं।

इसे भी पढ़े   दालमंडी चौड़ीकरण विवाद तेज: व्यापारी हाईकोर्ट जाने की तैयारी में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *