श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में मनाया गया 53वां स्थापना दिवस

श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में मनाया गया 53वां स्थापना दिवस

नारी शिक्षा के संकल्प को किया याद

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी के प्राचीन एवं प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में मंगलवार, 3 नवंबर को 53वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महाराज श्री अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समारोह में महाविद्यालय की गौरवशाली शैक्षणिक परंपरा, नारी शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के संकल्प को याद किया गया।

rajeshswari

महाविद्यालय प्रबंधतंत्र के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि स्थापना दिवस हमारी शैक्षिक प्रतिबद्धता, सामाजिक उत्तरदायित्व और दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। महाविद्यालय का उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों से सशक्त बनाना है, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें।

प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल ने कहा कि श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की स्थापना 3 नवंबर 1973 को नारी शिक्षा के दूरदर्शी विचार और समाज के प्रति समर्पण की भावना से की गई थी। आज 53वें स्थापना दिवस पर सभी को गर्व और हर्ष की अनुभूति हो रही है। यह दिन उस संकल्प को स्मरण करने का अवसर है, जिसने हजारों छात्राओं को अपने सपनों को साकार करने की राह दिखाई। महाविद्यालय का प्रयास है कि यह संस्थान नई पीढ़ी की आकांक्षाओं का सशक्त आधार बने।

प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा, शैक्षणिक उत्कृष्टता और नारी सशक्तीकरण के प्रति समर्पण को नमन करने का अवसर है। उन्होंने कामना की कि संस्थान ज्ञान, संस्कार और आत्मनिर्भरता के माध्यम से छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करता रहे।

इसे भी पढ़े   हाईटेंशन तार पर गिरा विशाल सैजन का पेड़, मचा हड़कंप

इस अवसर पर गौरव अग्रवाल, महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *