लक्सा के होटल के किचन में लगी भीषण आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

लक्सा के होटल के किचन में लगी भीषण आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव की आशंका

वाराणसी (जनवार्ता)। लक्सा थाना क्षेत्र के गिरजाघर स्थित एक होटल के किचन में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। किचन से धुआं उठता देख होटल में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, प्रशिक्षित कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद होटल के कर्मचारियों ने तत्काल वहां रखे अग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी। कर्मचारियों को पहले से ही आग से बचाव का प्रशिक्षण मिला हुआ था, जिसका लाभ इस घटना के दौरान मिला।

सूचना पर पुलिस और भेलूपुर अग्निशमन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कर्मचारियों की सतर्कता और समय पर उठाए गए कदमों से संभावित बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद होटल में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा किए जाने की बात कही गई है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : पांडेयपुर–कचहरी मार्ग पर बुलडोज़र ने ढहाए दर्जनों मकान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *