भिखारीपुर पावर हाउस के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई।

भिखारीपुर पावर हाउस के स्क्रैप गोदाम में भीषण आग लग गई।

वाराणसी (जनवार्ता): भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के वर्कशॉप परिसर में सोमवार तड़के करीब तीन बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा।

rajeshswari

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने लगातार तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

आग एमडी हाउस के सामने स्थित ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप और स्क्रैप गोदाम में लगी। इस गोदाम में रखे ट्रांसफार्मर का तेल, कॉपर, तांबे के तार और अन्य बिजली संबंधी सामग्री जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

आग की लपटें इतनी प्रचंड थीं कि आसपास के इलाके के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय निवासी गोपाल श्रीवास्तव और अभिषेक सिंह ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि 500 मीटर दूर तक धुएं और गर्मी के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा था।

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश गौतम ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिजली विभाग की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की सूचना पर दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की, जिससे आग को बड़े क्षेत्र में फैलने से रोका जा सका।

इसे भी पढ़े   मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *