सीनियर सिटीजन से अभद्रता और धमकी का आरोप, पीड़ित ने बड़ागांव थाने में लगाई गुहार

सीनियर सिटीजन से अभद्रता और धमकी का आरोप, पीड़ित ने बड़ागांव थाने में लगाई गुहार

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के पलिया शंभूपुर गांव में एक परिवार ने पड़ोसी पर सीनियर सिटीजन से अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

rajeshswari

पीड़ित अमरनाथ पटेल ने बड़ागांव थाने में दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी तूफानी पटेल और अन्य लोग आए दिन उनके परिवार के साथ गाली-गलौज करते हैं तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। उनका कहना है कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। इस दौरान आरोपित उनके घर पहुंच गए और उनके पिता ललन पटेल, जो वरिष्ठ नागरिक हैं, के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए विवाद किया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपित अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में रह रहा है। उन्होंने मामले में आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

इस संबंध में पीड़ित ने बड़ागांव थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   साड़ी के गोदाम में लगी आग लाखों की साड़ी जलकर हुए खाक,फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *