काल भैरव मंदिर क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, बांटे गए कपड़े के झोले

काल भैरव मंदिर क्षेत्र में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान, बांटे गए कपड़े के झोले

वाराणसी (जनवार्ता)। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को काल भैरव मंदिर क्षेत्र में नमामि गंगे की ओर से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और दुकानदारों को कपड़े के झोले वितरित किए गए तथा पॉलिथीन के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

rajeshswari


मंदिर परिसर में “पॉलिथीन को कहें ना, कपड़े के थैले को कहें हाँ” का संदेश देकर लोगों से पर्यावरण हित में वैकल्पिक साधनों को अपनाने की अपील की गई। नमामि गंगे के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पॉलिथीन पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है, क्योंकि यह लंबे समय तक नष्ट नहीं होती और भूमि व जल प्रदूषण का प्रमुख कारण है।


नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि बाजार या अन्य स्थानों पर खरीदारी के लिए जाते समय लोगों को कपड़े का झोला साथ रखना चाहिए। उन्होंने जूट और पुनर्चक्रित कागज से बने थैलों के उपयोग को भी बढ़ावा देने की अपील की।
अभियान में संतोष मिश्रा, श्वेता तिवारी, रामजनम सिंह और भैरव सेठ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक के उपयोग को कम करना समय की आवश्यकता है और जनभागीदारी से ही स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े   पिपरी पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, पांच लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *