आयुष मंत्री ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग

आयुष मंत्री ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की अपील अब उत्तर प्रदेश में जनअभियान का रूप लेती दिख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के तहत प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) सिंगल कार का उपयोग शुरू किया है।

rajeshswari

इसे सरकार की पर्यावरण हितैषी नीतियों की व्यवहारिक पहल माना जा रहा है। सरकार ने मंत्रियों के काफिलों में 50 प्रतिशत तक कटौती तथा अनावश्यक वाहनों के उपयोग पर रोक के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में आयुष मंत्री ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण, ईंधन बचत और स्वच्छ वातावरण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “ग्रीन इंडिया” विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रेरित होकर उन्होंने ईवी वाहन अपनाया है। बताया कि जनप्रतिनिधियों की पहल से ही समाज में जागरूकता बढ़ेगी और यह अभियान जनआंदोलन बनेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों और ईंधन बचत उपायों को अपनाने की अपील की।

इसे भी पढ़े   प्यार के चक्कर में नहीं पड़ना चाहती थी लड़की,सनकी आशिक ने किया ऐसा खौफनाक काम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *