पुलिस आयुक्त ने नवागत आरक्षियों व विवेचकों के साथ की गोष्ठी

पुलिस आयुक्त ने नवागत आरक्षियों व विवेचकों के साथ की गोष्ठी

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने बुधवार को थाना सारनाथ परिसर में सर्किल सारनाथ (सारनाथ, चौबेपुर एवं चोलापुर) के नवागत आरक्षियों एवं विवेचकों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

rajeshswari

उन्होंने नवागत आरक्षियों को अनुशासन, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ “आदर्श पुलिसकर्मी” की भूमिका निभाने तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट एवं तीन सवारी वाले वाहनों के प्रयोग से बचने को कहा।

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को 15-15 दिवस का प्रशिक्षण रोस्टर तैयार करने, अनुभवी कर्मचारियों के साथ बीट आवंटन सुनिश्चित करने तथा साइबर जागरूकता, सीसीटीएनएस, सीडीआर विश्लेषण, सीसीटीवी निरीक्षण, ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।

उन्होंने विवेचनाओं का 60 एवं 90 दिवस की समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक मुकदमे में शत-प्रतिशत यूनिक SID निर्माण पर विशेष जोर दिया। गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नागयाच, प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया एवं एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   नवरात्र के पहले दिन मां लक्ष्मी का हुआ भव्य श्रृंगार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *